Tests Quiz Questions Exams Courses Typing Lectures Login
Hindi Version of the Ques with Green background are available only
SSC CGL 2022 objective Ques (27 results)
1)

विभिन्न स्कूलों के कुछ छात्र (केवल लड़के और लड़कियां) ओलंपियाड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। 20% लड़के और 15% लड़कियां परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गए। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले लड़कों की संख्या परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली लड़कियों की संख्या से 70 अधिक थी। कुल 90 छात्र अनुत्तीर्ण हुए। परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की संख्या ज्ञात कीजिए।

SSC CGL 2022
A)

350

B)

420

C)

400

D)

500

2)

एक निर्माण इकाई में, यह नोट किया गया कि कच्चे माल की कीमत में 25% की वृद्धि हुई है और श्रम लागत कच्चे माल के क्रय मूल्यके 30% से बढ़कर कच्चे माल के क्रय मूल्य का 38% हो गई है। कच्चे माल की खपत का कितना प्रतिशत कम किया जाए ताकि लागत वृद्धि से पहले की तरह ही बनी रहे?

SSC CGL 2022
A)

25.5%

B)

30.2%

C)

20.7%

D)

24.6%

3)

पेट्रोल की कीमत में 5% की वृद्धि हुई। वृद्धि से पहले कीमत 82 रुपये प्रति लीटर थी। एक आदमी हर महीने 3045 किमी की यात्रा करता है और उसकी कार 15 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के कारण आदमी की यात्रा पर मासिक व्यय (निकटतम रुपये में ) में कितनी वृद्धि हुई है?

SSC CGL 2022
A)

758

B)

859

C)

944

D)

832

4)

एक संख्या A का \({ 11 \over 5}\) , संख्या B का 22% है। संख्या B, तीसरी संख्या C के 2.5% के बराबर है। यदि C का मान 5500 है, तो A के 80% और B के 40% का योग कितना है?

SSC CGL 2022
A)

46

B)

75

C)

88

D)

66

5)

एक व्यक्ति के वेतन में 50% की कमी होती है और बाद में 50% की वृद्धि होती है और फिर पुनः 100% की वृद्धि होती है। उसे कितने प्रतिशत हानि या लाभ होता है?

SSC CGL 2022
A)

25% का लाभ

B)

50% का लाभ

C)

40% की हानि

D)

10% की हानि

6)

A अपनी आय का 65% खर्च करता है। उसकी आय में 20.1% की वृद्धि होती है और व्यय में 20% की वृद्धि होती है। उसकी बचत कितने प्रतिशत (एक दशमलव स्थान तक सही) बढ़ती या घटती है?

SSC CGL 2022
A)

Increase by 21.5%

B)

Increase by 20.3%

C)

Decrease by 17.7%

D)

Decrease by 18.9%

7)

एक वस्तु के मूल्य में 20% की कमी आती है। इसके परिणाम स्वरूप, ग्राहक इसे ₹360 में 2 किलो अधिक प्राप्त कर सकता हैं। प्रति किग्रा वस्तु का वास्तविक मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिये।

SSC CGL 2022
A)

36

B)

45

C)

40

D)

48

8)

यदि एक धनात्मक संख्या 'k' को स्वयं के 30% से गुणा करने पर एक संख्या मिलती है जो संख्या 'k' से 170% अधिक है, तो संख्या 'k' किसके बराबर है?

SSC CGL 2022
A)

6

B)

5

C)

9

D)

7

9)

दो उम्मीदवारों के बीच एक चुनाव में, पंजीकृत मतदाताओं में से 5% ने अपना वोट नहीं डाला है। 10% वोट या तो अमान्य हैं या NOTA के पाए गए हैं। जीतने वाले उम्मीदवार को उसके पक्ष में 60% वोट मिले हैं और वह 17271 वोट से जीता है। पंजीकृत मतदाताओं की संख्या ज्ञात कीजिए।

SSC CGL 2022
A)

101000

B)

100000

C)

90525

D)

102500

10)

A, B का 120% है और B, C का 65% है। यदि A, B और C का योग 121.5 है, तो C - 2B + A का मान क्या है?

SSC CGL 2022
A)

24

B)

35

C)

14

D)

39

showing 1 - 10 results of 27 results

Full Syllabus in 1 Video [Contains Everything basic to advance]
Speed Distance and Time
Watch
Profit, Loss & Discount
Watch
Pipes & Cistern
Watch
Unitary Method
Watch
Work Time Wages
Watch
Simple and Compound Interest
Watch
Trigonometry
Watch
Height & Distance
Watch
Digit Sum Method
Watch